ताज़ा ख़बरें

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिले राज ठाकरे, चर्चा गरमाई

मुंबई- 06 सितंबर। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे मंगलवार देर शाम मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके शासकीय आवास पर जाकर मिले। इन दोनों नेताओं के बीच तकरीबन 40 मिनट तक चर्चा हुई। इस मुलाकात को लेकर चर्चा गरमा गई है। मुख्यमंत्री आवास पर प्रतिस्थापित गणपति के दर्शन करने राज ठाकरे आज वर्षा बंगले पर गए थे। दर्शन के बाद राज ठाकरे और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच अलग कमरे में चर्चा हुई। इस चर्चा का ब्योरा दोनों नेताओं ने मीडिया को नहीं दिया है।

दरअसल, मंगलवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भाजपा विधायकों और शिवसेना से अलग हुए शिंदे समूह के विधायकों के लिए स्नेह भोज का आयोजन किया था। इस आयोजन से कुछ समय पहले राज ठाकरे वर्षा बंगले में गणपति के दर्शन करने आए। इससे पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे राज ठाकरे के आवास पर गए और गणपति के दर्शन किए। साथ ही पिछले कुछ दिनों में भाजपा नेता भी कई बार राज ठाकरे के घर गए थे। इसके बाद से ही इन तीनों पार्टियों के बीच सुलह की बातें शुरू हो गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल मुंबई का दो दिवसीय दौरा पूरा कर दिल्ली लौट आए। इस दौरे के दौरान अमित शाह ने आगामी मुंबई नगर निकाय चुनाव बिगुल फूंक दिया है। अमित शाह की मिशन मुंबई रणनीति के एक दिन बाद भाजपा-शिवसेना की बैठक के दौरान राज ठाकरे की इंट्री को लेकर जोरदार चर्चा हो रही है। हालांकि आज उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा और शिंदे समूह के बीच गठबंधन की घोषणा कर दी है लेकिन राज ठाकरे को इस गठबंधन में बाद में शामिल किया जाता है और शिंदे समूह -भाजपा राज ठाकरे के मनसे के साथ दोस्तान लड़ते हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज ठाकरे के बीच इन्हीं मुद्दों पर चर्चा हुई है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button