
मिथिला-मैथिली के सर्वांगीण विकास कार्य के लिए विजय कांत झा सम्मानित
दरभंगा- 22 नवंबर। विद्यापति सेवा संस्थान दरभंगा में प्रोफेसर विजय कांत झा को मिथिला एवं मैथिली के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया है ज्ञातव्य हो कि विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव प्रोफ़ेसर बैजनाथ चौधरी ने त्रि दिवसीय मिथिला विभूति पर्व समापन के अवसर पर मिथिला रीति के अनुसार पाग,दुपट्टा माला एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। ज्ञातव्य हो कि विजयकांत झा मिथिला एवं मैथिली के सेवा हेतु संपूर्ण देश में अलख जगाते रहते हैं वही देश के विभिन्न महानगरों एवं विदेश के नेपाल सहित अनेक देशों में जाकर अलग जगाते रहते हैं। इस सम्मान पर अनेक मैथिली एवं मिथिला के संस्थाओं के साथ-साथ विधायक मुरारी मोहन झा,बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा,एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा,विधायक हरि भूषण ठाकुर (बचोल),कांग्रेस नेता मनोज कुमार पूर्वे सहित अनेक गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है



