बिहार

मिथिला के विकास पर सीएम नीतीश कुमार का विशेष ध्यानः संजय झा

मधुबनी-10 सितंबर। फुलपरास प्रखड क्षेत्र के बेलहा में आयोजित अमर शहीद स्वर्गीय रामफल मंडल राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का उदघाटन जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह,जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा,जल संसाधन सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा,विधानपरिषद के उपसभापति रामचन्द्र पूर्वे,शिक्षा मंत्री चन्द्र शेखर,परिवहन मंत्री शिला कुमारी,विधायक मीना कुमारी,विधायक सूधांशु शेखर,पूर्व एमएलसी विनोद सिंह सहित अन्य नेताओं ने संयुक्त तौर पर किया।

मौके पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए जल संसाधन सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने कहा,मिथिला के विकास के प्रति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विशेष ध्यान है। मिथिला की कला संस्कृति के विकास के लिए उन्होंने आजादी के बाद की सबसे बड़ी पहल के रूप में मधुबनी जिला मुख्यालय स्थित सौराठ में मिथिला चित्रकला संस्थान एवं मिथिला ललितकला संग्रहालय की स्थापना की। यहां मिथिला की कला-संस्कृति से संबंधित पढ़ाई शुरू हो गई है। इससे मिथिला चित्रकला के कलाकारों को देश-दुनिया में पहचान बनाने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि मिथिला के केंद्र दरभंगा में एयरपोर्ट के बाद एम्स भी बन रहा है, मुख्यमंत्री के निर्णय के कारण संभव हो रहा है। बिहार को मिले दूसरे एम्स के लिए जमीन राज्य सरकार को देनी थी और मुख्यमंत्री ने तय किया कि दूसरा एम्स दरभंगा में बनेगा। संजय कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने निश्चय किया है कि वर्ष 2025 तक बिहार के हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो कहते हैं उसे पूरा भी करते हैं। श्री झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पूरा देश आज एक नई उम्मीद के साथ देख रहा है। नीतीश कुमार अकेले ऐसे नेता हैं जो लंबे समय से केंद्र में मंत्री और फिर बिहार में मुख्यमंत्री रहने के बावजूद पूरी तरह निर्विवाद और सभी को स्वीकार्य हैं। विपक्षी एकता की पहल के साथ उनके दिल्ली दौरे और विपक्ष के शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद विपक्ष को पूरे देश में एक नये नजरिए के साथ देखा जाने लगा है। लोगों को लग रहा है कि 2024 में बड़ा बदलाव होगा।

जबकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि मुख्यामंत्री नीतीश कुमार बिहार के हर धर्म एवं हर जाति को लोगों को साथ लेकर राज्य को विकसित राज्य बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button