
मिथिला की धर्ती पर पहुंचते ही नवनिर्वाचित सांसद डा.फैयाज अहमद का हुआ भव्य स्वागत
मधुबनी-05 मई। मिथिला की धर्ती पर पहुंचते ही नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डा. फैयाज अहमद का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने के लिए राजद कार्यकर्ताओं की भीड़ एनएच 57 दरभंगा के सोभन से मधुबनी के जीरों माईल बिस्फ,रहिका,सप्ता में कतारबंद खड़े हुए थे। हर कोई राजद कार्यकर्ताओं के हाथों में माला था। जैसे ही सांसद डा. फैयाज अहमद पहुंचे कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।
मौके पर सांसद डा. अहमद ने कहा कि जिस तरह से राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मेरा हौसला अफजाई किया है, उन सभी राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का तहेदिल से शुक्रया अदा करते हैं। डा. अहमद ने कहा कि राजद सूप्रीमों लालू प्रसाद यादव एवं तेजस्वी यादव ने जिस तरह मुझ पर भरोसा कर राज्यसभा भेजा है, मैं उनके भरोसे पर खड़ा उतरने की हर संभव कोषिष करेंगे। उन्होने कहा कि मेरी कोषिष रहेगी कि पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हुए मधुबनी-दरभंगा सहित राज्य के जिन क्षेत्रों में विकास की जरूरत होगी, उन क्षेत्रों का हरसंभव विकास करें।



