
ताज़ा ख़बरें
महाराष्ट्र में मिले 536 नए कोरोना संक्रमित,21 मरीजों की मौत
मुंबई-29 नवंबर। महाराष्ट्र में सोमवार को 536 कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिले हैं तथा 24 घंटे में 21 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। सूबे में आज कोरोना के कुल 7854 मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 2043 एक्टिव कोरोना मरीज शामिल हैं। नागपुर मंडल में आज 06 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में आज 853 कोरोना मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 65420117 लोगों की कोरोना जांच की गई और इनमें से 6634980 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 6420493 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। राज्य में अब तक 140962 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सूबे में कोरोना से ठीक होने का औसत 97.70 फीसदी और कोरोना मौत का औसत 2.12 फीसदी है।



