भारत

महाराष्ट्र:- डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

मुंबई- 20 फरवरी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के माध्यम से मिली है। मुंबई पुलिस की टीम इस धमकी भरे ई-मेल भेजने वाले की गहन छानबीन कर रही है।

मुंबई पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने संबंधी धमकी भरा ई-मेल गोरेगांव पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स ने भेजा था। इसकी जानकारी मिलते ही इस ई-मेल को भेजने वाले के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसी तरह का ई-मेल आज फिर से मंत्रालय और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन में भी आया है। इसलिए इस तरह का ई-मेल भेजने वालों की छानबीन की जा रही है। इसके साथ ही एकनाथ शिंदे की सुरक्षा की समीक्षा भी की गई है । इससे पहले जनवरी में एक 24 साल के युवक ने सोशल मीडिया पर एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी दी थी। इस घटना के बाद ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button