भारत

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष निर्वाचित

नई दिल्ली- 19 अक्टूबर। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को आठ गुना अधिक मतों से पराजित किया। पिछले 24 वर्ष में पहली बार कोई गांधी परिवार से बाहर का व्यक्ति अध्यक्ष बना है।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को दिल्ली सहित देशभर में पार्टी कार्यालयों पर मतदान हुआ था। आज हुई मतगणना में मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 और शशि थरूर को 1072 मत मिले हैं। 416 मत अमान्य घोषित किए गए हैं।

कांग्रेस के केन्द्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्री ने मतगणना के बाद नतीजों की जानकारी देते खड़गे के अध्यक्ष बनने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि कुल 9385 मतों की गणना की गई। खड़गे की जीत से पार्टी मुख्यालय में जश्न का माहौल है। शशि थरूर ने भी मल्लिकार्जुन को जीत की बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि ऐसा लगता है कि आज से पार्टी का पुनरुत्थान शुरू हो गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button