
मधुबनी। जिला मुख्यालय के थौक एवं खुदरा खाद बीज बिक्रेता संजीत ट्रेडर्स एवं एनएफएल खाद कंपनी मुजफ्फरपुर के क्षेत्रीय डिप्युटी मैनेजर की मिली भगत से करोड़ों के खाद बीज की हेराफेरी की सूचना के बाद मामले में कृषि निदेशालय एवं कृषि विभाग के द्वारा संजीत खाद बीज के गोदाम की जांच की गई थी। जिसके बाद संजीत ट्रेडर्स के मालिक संजीत कुमार के द्वारा एक कृषि अधिकारी को झुठे मुकदमें में फंसा दिए जाने की बात कृषि अधिकारी गणेश कुमार को कहते हुए धमकी दिया था। जिसका ऑडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी अमित कुमार के निर्देश पर सदर एसडीएम अश्विनी कुमार,जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार एवं जिला उद्यान पदाधिकारी राकेस कुमार शानिवार की देर शाम पुलिस बल के साथ पहुंचकर संजीत ट्रेडर्स के गोदामों पर छापेमारी किया। तथा भारी मात्रा में अवैध खाद बीज बरामद किया गया।

जिसे प्रशासन ने सीज कर गोदाम को सील कर दिया। अधिकारी की माने,तो लाइसेंस सीज करने के साथ ही प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।



