
मधुबनी शहर से हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार
मधुबनी- 18 सितंबर। नगर थाना के पुलिस और एसटीएफ के टीम ने बुधवार रात एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने कुख्यात अपराधी संजय झा को हवाई अड्डा से एक लोडेड पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी रात करीब 12 बजे हुई जब पुलिस गश्ती दल को देखकर संजय झा भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार कुमार ने बताया कि संजय झा पर पहले से तीन संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस की नजर में था। फरार था। बताया कि रहिका थाना मे भी केस दर्ज है, पुलिस पर इन्होंने फायरिंग किया था। बहुत बरा आरोपी था। बताया कि उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में बड़ी मदद मिलेगी। पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद पिस्तौल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। इसके अलावा हाल ही में जिले में हुई एक आपराधिक वारदात में उसकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। एसपी ने बताया बदमास पूछताछ के दौरान संजय झा ने कई अहम जानकारियाँ दी हैं, जिससे अन्य मामलों के खुलासे की उम्मीद है।
फिलहाल पुलिस उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। साथ ही उसके नेटवर्क और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी तेज कर दी गई है। टीम मे शामिल नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार, एस आई संदीप कुमार,एसआई मनोज कुमार के अलाव अन्य पुलिस बल थे।