
मधुबनी शहर की साफ-सफाई नही होने से डीएम नाराज,अधिकारी को लगाई फटकार,जारी किया वार्ड पर्यवेक्षकों का मोबाईल नम्बर
मधुबनी-28 नवंबर। समाहरणालय कक्ष में जिला पदाधिकारी सह नगर निगम प्रशासक अमित कुमार अध्यक्षता में नगर निगम मधुबनी से संबंधित अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगर निगम की साफ सफाई की समीक्षा की गई। तथा नगर निगम के कर्मियों को जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम क्षेत्र में साफ सफाई के निम्न स्तर कड़ी फटकार लगाई गई। उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी नियमित स्तर पर क्षेत्र में गस्त लगाएं। तथा साफ सफाई की व्यवस्था का जायजा लेते रहें। उनके द्वारा डोर टू डोर कूड़ा निस्तारण हेतु किए जा रहे प्रयासों पर विशेष समीक्षा की गई। उन्होंने बायोडिग्रेडेबल एवं नॉन बायोडिग्रेडेबल कचड़े के निष्पादन पर जोर दिया। उनके द्वारा कचड़े से एकत्रित प्लास्टिक से नवाचार किए जाने एवं ईंट जैसे मानव उपयोगी वस्तुओं के निर्माण की दिशा में कदम उठाए जाने पर बल दिया गया। उन्होंने नगर निगम के क्षेत्र में सफाई कार्य के लिए जिम्मेवार एजेंसी को मंगलवार को सफाई कार्य से संबंधित अपने पूरे मशीनों,गाड़ियों एवं मानव बल को हवाई अड्डे पर एक साथ एकत्रित करने के आदेश दिए हैं,ताकि उनके द्वारा सफाई कार्य में इस्तेमाल किए जाने वाले सामानों एवं व्यक्तियों से संबंधित दावों की पड़ताल की जा सके।

जिलाधिकारी द्वारा जनहित में नगर निगम मधुबनी के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में सफाई कार्य से जुड़े पर्यवेक्षकों एवं डोर टू डोर कूड़ा निस्तारण करने वाले प्रबंधकों की सूची उनके नाम एवं मोबाइल नंबर के साथ सार्वजनिक करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित वार्ड के निवासी अपने वार्ड से संबंधित पर्यवेक्षकों एवं डोर टू डोर कूड़ा निस्तारण करने वाले से कूड़ा ठीक प्रकार निस्तारण नहीं करने की स्थिति में संपर्क कर सकते हैं। जिलाधिकारी सह नगर निगम प्रशासक द्वारा नगर निगम के कर्मियों से अपेक्षा की गई है कि वे नगर निगम को साफ एवं स्वच्छ रखने में अपनी भूमिका को भी समझेंगे। बायोडिग्रेडेबल एवं नॉन बायोडिग्रेडेबल कचड़े को अलग अलग एकत्रित करेंगे। तथा कूड़े का समय से सही जगह पर निस्तारण करेंगे। इससे सफाई कार्य से जुड़े कर्मियों की सफाई व्यवस्था बनाए रखने में अपेक्षित सहयोग किया जा सकेगा। उन्होंने नगर निगम के निवासियों से अपील की है कि स्वच्छ मधुबनी-सुंदर मधुबनी के लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग प्रदान करें। बैठक में सदर एसडीएम अश्वनी कुमार,नगर आयुक्त राकेश कुमार,उप नगर आयुक्त अरुण कुमार, कार्यपालक अभियंता,पथ निर्माण विभाग,नाले निर्माण एवं सफाई से जुड़ी कार्यकारी एजेंसियों के प्रतिनिधि भी शामिल थे।
नगर की सफाई के लिए वार्ड पर्यवेक्षकों के जारी किए गए मोबाईल-
नगर निगम मधुबनी के अंतर्गत वार्ड संख्या-01,02,03 एवं 04 के लिए वार्ड पर्यवेक्षक विशाल कुमार राम-7461021018 एवं डोर टू डोर कूड़ा निस्तारण हेतु शम्स कमर-8051555731
वार्ड संख्या-05, 06 एवं 07 के लिए वार्ड पर्यवेक्षक दिनेश राम- 7488293220 एवं डोर टू डोर कूड़ा निस्तारण हेतु शम्स कमर- 8051555731
वार्ड संख्या-08 एवं 09 के लिए वार्ड पर्यवेक्षक मो आसिफ-7322875460 एवं डोर टू डोर कूड़ा निस्तारण हेतु शम्स कमर-8051555731
वार्ड संख्या-10 के वार्ड पर्यवेक्षक श्री बैजू-943111180 एवं डोर टू डोर कूड़ा निस्तारण हेतु शम्स कमर-8051555731
वार्ड संख्या-11 के वार्ड पर्यवेक्षक दिनेश राम-7488293220 एवं डोर टू डोर कूड़ा निस्तारण हेतु शम्स कमर-8051555731,
वार्ड संख्या-12,14,15 एवं 16 में वार्ड पर्यवेक्षक रमेश राम-9155457100 एवं डोर टू डोर कूड़ा निस्तारण हेतु शम्स कमर-8051555731
वार्ड संख्या-17,18 एवं 19 में वार्ड पर्यवेक्षक मो आसिफ,7322875460 एवं डोर टू डोर कूड़ा निस्तारण हेतु शम्स कमर-8051555731
वार्ड संख्या-20 में वार्ड पर्यवेक्षक रमेश राम-9455457100 एवं डोर टू डोर कूड़ा निस्तारण हेतु शम्स कमर-8051555731
वार्ड संख्या-22, 23, 24, 25, 27, 28, 29 एवं 30 में वार्ड पर्यवेक्षक रामचंद्र राम-9835844886 एवं डोर टू डोर कूड़ा निस्तारण हेतु सोनू श्रीवास्तव, 6201303163
कोर्ट कैंपस में सफाई के पर्यवेक्षक अशोक राम-6207120189
गिलेशन बाजार की सफाई एवं मुख्य सड़क पर सफाई के पर्यवेक्षक अनीस अंसारी-9708737194
नाले की सफाई के पर्यवेक्षक विनोद कंजर-8271718461,सफाई के जुड़े कार्यों की संपूर्ण निगरानी के लिए सुमन कुमार झा-8851905585 एवं पंकज कुमार-8292284120
जिले में सफाई व्यवस्था से जुड़े शिकायत को दर्ज करवाने के लिए शिकायत कक्ष का नंबर-8809029433



