बिहार

मधुबनी में बियाड़ा की जमीन पर कृषि आधारित उद्योगों की होगी स्थापनाःविधायक

मधुबनी-04 दिसंबर। मधुबनी के विधायक समीर कुमार महासेठ ने उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन को पत्र देकर जिला के उद्योग धंधे की समस्या एवं समग्र विकास की ओर ध्यान आकृष्ट किया है। विधायक ने मंत्री को दिए पत्र में बताया है कि मधुबनी में बुनकरो की संख्या लगभग 20 हजार है। उनकी आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। उनके प्रशिक्षण,उत्पाद के विपणन की कोई व्यवस्था नहीं है। बुनकरों के निबंधन कराने के लिए एवं प्रशिक्षण केन्द्र खोलने तथा उनके द्वारा उत्पादित वस्तुओं के बाजार उपलब्ध कराने की जरूरत है। बुनकरों के लिए संचालित केन्द्र एवं राज्य प्रायोजित योजनाओं का समुचित ढंग से क्रियान्वयन करने, बुनकरों के लिए रोजगार सृजन करने तथा बुनकरों के कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने की जरूरत है।

पत्र में बताया है कि जिला में खादी ग्रामोद्योग की स्थिति खराब हो चुकी है। इस उद्योग से जुड़े हजारो लोगों की जीवन-यापन मुश्किल हो गया है। भुखमरी की स्थिति हो चुकी है। जिले में तीन चीनी मिल बंद पड़ी है। जिससे जिले के गन्ना उत्पादकों की हालत बदतर बनी है। बंद चीनी मिलों को चालू किया जाना चाहिए। जिले में बियाड़ा की जमीन पर स्पेशल इकोनोमी जोन की नीति लागू करते हुए कृषि आधारित उद्योगों को स्थापित किया जाना चाहिए। ताकि जिला को आर्थिक रूप से सबल बनाकर कामगारों रोजगार मुहैया कराया जाए। मजदूरों का पलायन रोका जा सके।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button