
मधुबनी में गोदाम पर नहीं तौला जाता है अनाज
मधुबनी- 06 सितंबर। राज्य खाद्य निगम के गोदाम पर पीडीएस या पीएम पोषण के लिए दिये जाने वाले अनाज के बेारी को नहीं तौला जाता है। गोदाम प्रबंधक और उनके आदमियों के द्वारा सभी संबंधित को बिना तौल के ही अनाज दे दिया जाता है। इससे पीडीएस दुकानदारों और जिन स्कूलों में पीएम पोषण योजना संचालित है, वहां के एचएम व संबंधित शिक्षकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रहिका गोदाम पर हर माह सैकड़ों क्विंटल अनाज की हेराफेरी बिना तौल के अनाज दिये जाने के कारण हो रहा है। 51 किलो वाला बोरी तौलने पर 43 से 47 किलो ही होता है। इसतरह से प्रति बोरा पांच से सात किलो अनाज कम लोगों को मिल रहा है। एसएफसी जिला प्रबंधक पंकज कुमार ने बताया कि हर गोदाम प्रबंधक को तौल कर अनाज देने का आदेश दिया गया है। इसकेलिए हर गोदाम पर तौल करने वाला मशीन भी लगाया गया है। शिकायत के आलोक में जांच कर कार्रवाई होगी।



