
बिहार
मधुबनी में 9 जनवरी से मास्क पहनना हुआ अनिवार्य, DM ने दिए अभियान चलाया कर कार्रवाई का आदेश
मधुबनी-08 जनवरी। बढ़े कोरोना संक्रमण को देखते हुए मधुबनी जिले में कोरोना गाईड लाईन को सख्ती से पालन कराने के लिए रविवार 9 जनवरी से विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

इस संबंध में जिलाधिकारी अमित कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश ने संयुक्त तौर पर पत्र जारी किया है। तथा मधुबनी जिले के सभी एसडीओ,एसडीपीओ,बीडीओ,सीओ एवं थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिया है कि कोरोना गाईड लाईन का पालन नही करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करें। तथा मास्क नही पहनने वालों के खिलाफ सख्ती की जाए।



