
मधुबनी में 19 को शान से निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी

मधुबनी। स्थानीय बड़ा बाजार मदरसा अनवार-ए-रजा के परिसर में गुरूवार को अंजूमन इत्तेहाद-ए-मिल्लत की एक अहम बैठक मौलाना जमीरूद्दीन के अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें जष्न ईद मिलादुन नबी के मौके पर निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। तथा बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि मोहम्मद साहब के न्म दिवस पर जुलूस-ए-मोहम्मदी आगामी 19 अक्टुबर को स्थानीय सुड़ी उच्च विद्यालय के मैदान से सुबह नौ बजे शांतिपूर्ण जुलूस निकाला जाएगा। मोहम्मद साहब से सच्ची मोहब्बत रखने वाले जुलूस मोहम्मदी में शामिल होंगे। जुलूस मोहम्मदी में कोरोना गाईडलाईन का पालन किया जाएगा एवं डीजे साउंड के इस्तेमाल पर पाबंदी रहेगी। साथ ही जुलूस में चार चक्का गाड़ी के इस्तेमाल पर भी पाबंदी रहेगी। जुलूस सुड़ी स्कुल से निकलते हुए किषोरी लाला चैक,षंकर चैक,चुड़ी बाजार,बाटा चैक,थाना मोड़ होते हुए पोस्ट आफिस रोड़,रेलवे स्टेषन रोड होते हुए गंगासागर,तिलक चैक होकर बड़ा बाजार पहुंचकर जुलुस का समापन होगा। बैठक में अंजूमन इत्तेहाद-ए-मिल्लत के अध्यक्ष मो अमानुल्लाह खान,जमील अंसारी,समीतुल्लाह खान उर्फ झुन्ना खान,,मौलाना गुलाम मुर्तुजा,कैसर इक़बाल,अधिवक्ता मो जहांगीर,गुलाम मोहम्मद,मो जावेद,समषुल हक,इम्तेयाज अली,अब्दुल खालिक,रिजवान हसन रोमी,मो महफुज,मो गुलाब,मो साबिर हुसैन,अब्दुल्लाह खान,मो जावेद रजा सहित काफी संख्या में लोग मौजुद थे।



