बिहार

मधुबनी पहुंचे ADG, कहा- लंबित मुकदमों के निष्पादन में तेजी लाऐं

मधुबनी-29 जुलाई। अपर पुलिस महानिदेशक कमल किशोर सिंह शुक्रवार को मधुबनी पहुंचे। समाहरणालय स्थित पुलिस कार्यालय में उन्होंने एसपी सुषील कुमार के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कोषांग के अभिलेखों का जायजा लिया। गंभीर आपराधिक घटनाओं से जुड़े मामलों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं वारंट कुर्की के निष्पादन की जानकारी ली। संध्या एवं रात्रि गश्ती की स्थिति के बारे में चर्चा हुई। त्वरित विचारण के लिए चिन्हित कांडों के बारें में भी जानकारी ली। हाल में हुई आपराधिक वारदातों पर चिंता जाहिर की। लंबित मुकदमों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया।

एडीजी श्री सिंह ने पुलिस केन्द्र सहित जिले के विभिन्न थाना भवनों एवं वहां मौजूद सुविधाओं के बारे में एसपी से जानकारी ली। महिला पुलिस कर्मियों की सुविधा के बारे में पूछताछ की। एडीजी ने एसपी को कई आवश्यक निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्यालय एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी,सदर एसडीपीओ राजीव कुमार एवं क्राइम रीडर चन्द्रकेतु मौजूद थे। पुलिस कार्यालय में समीक्षा के बाद एडीजी सकरी थाना के लिए रवाना हो गये।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button