बिहार

मधुबनी नगर थानाध्यक्ष द्वारा पत्रकार कुमार गौरव से दुव्र्यवहार मामले में पत्रकार संघ का शिष्टमंडल डीएम व एसपी से मिला, दोनों वरीय अधिकारी ने वायरल विडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच का दिया आश्वासन

मधुबनी- 19 जनू। नगर निगम मतदान के दिन पत्रकार कुमार गौरव के साथ नगर थानाध्यक्ष राजा द्वारा बर्बाद कर देने की धमकी एवं दुर्व्यवहार करने के मामले को लेकर पत्रकार संघ में आक्रोश व्याप्त हैं। पत्रकार के साथ नगर थानाध्यक्ष राजा द्वारा दी गयी धमकी एवं दुर्व्यवहार मामले का विडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हैं। वायरल विडियो में स्पष्ट रूप से नगर थानाध्यक्ष द्वारा पत्रकार कुमार गौरव के साथ धमकी एवं दुर्व्यवहार की बातें सुनी जा सकती हैं। इसे लेकर पत्रकार का संघ इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन के मधुबनी जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह एवं सचिव आकिल हुसैन के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने नगर थानाध्यक्ष राजा पर विभागीय कार्रवाई करने को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में डीएम अरविंद कुमार वर्मा एवं एसपी सुशील कुमार को आवेदन देकर वार्ता किया। तथा दोनों वरीय अधिकारियों को पूरे तथ्यों से अवगत कराया।

आईएफडब्लूजे के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह एवं सचिव आकिल हुसैन ने डीएम एवं एसपी से वार्ता के बाद समाहरणालय परिसर में बताया की वार्ता संतोषजनक रहा। दोनों पदाधिकारियो ने हमलोगों की बातें को ध्यानपूर्वक सुना और वायरल विडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।

जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने दोनों पदाधिकारियो से पत्रकारो के साथ न्यूज कवरेज के दौरान जिले के अन्य पदाधिकारी द्वारा शांतिपूर्ण सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया की अपने स्तर से भी हमलोग मामले की जांच करेंगे। तथा प्रशासन के द्वारा जांच करने के बाद रिपोर्ट के बाद आगे की रणनीति तय करेंगे। उन्होंने बताया की वायरल विडियो देखने से प्रथम दृष्टया नगर थानाध्यक्ष राजा की गलती स्पष्ट दिखती हैं। उनका नगर के आम जनता के साथ भी रवैया बिल्कुल गलत रहता हैं। असामाजिक तत्वों के साथ सांठगांठ रहती हैं, जिसकी लगातार शिकायते मिलती रहती हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button