बिहार

मधुबनी जिला ने पुरे किए 50 वर्ष, स्थापना दिवस पर बोले डीएम, कहा- मधुबनी जिला का नाम देश के हर क्षेत्रों में शान से लिया जाता है

मधुबनी- 01 दिसम्बर। मधुबनी जिला की स्थापना 1 दिसम्बर 1972 को हुई थी। जिसके उपलक्ष्य में जिला स्थापना दिवस मनाया जाता है। गुरूवार को जिला स्थापना दिवस के अवसर पर जिला अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा एवं एसपी सुशील कुमार ने समाहरणालय स्थित बाबा साहब अंबेडकर एवं स्टेशन चौक स्थित गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद विभिन्न स्कूलों से आए छात्राओं ने शहर में प्रभात फेरी निकाली। स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रमों का जिला मुख्यालय के वाटसन स्कूल में केक काटकर एवं बैलून उड़ाने के साथ आगाज किया गया। वहीं सरकारी विभागों के द्वारा स्टाॅल लगाए गए थे। जिसका जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा एवं एसपी सुशील कुमार ने जायजा लिया। पंचायती राज विभाग के स्टाॅल पर रहिका प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी दीपिका झा द्वारा पंचायती राज विभाग के कार्यकमों की जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम का उदघाटन करते डीएम व अन्य—

मौके पर डीडीसी विशाल राज,जिला पंचायती राज पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार,जिला परिषद अध्यक्ष बिन्दु गुलाब यादव,उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव,जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी परिमल कुमार,उप समाहर्ता कुमारी आरती,उप समाहर्ता साहेब रसुल,सिविल सर्जन डा. सुनील कुमार झा,सदर एसडीएम अश्वनी कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजुद थे।

केक काटते जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा—

स्थापना दिवस के अवसर पर खाद्य आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग राशन कार्ड से संबंधित,पंचायती राज विभाग मधुबनी,स्वास्थ्य विभाग,मनरेगा का स्टाल लगाया गया था। जिसपर रहिका मनरेगा जेई ताबिस मोजम्मील,पीटीए आलोक कुमार लाभ आदि उपस्थित रहकर लोगों को मनरेगा के कार्यक्रमों की जानकारी दे रहे थे।

पंचायती राज के स्टाॅल पर डीएम का स्वागत करते डीपीआरओ शैलेन्द्र कुमार—

इसी तरह स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगाए गए स्टाॅल पर डा. अखलाकुर रहमान,मो. जावेद आदि उपस्थित रहकर लोगों को स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी के साथ परिवार नियोजन की जानकारी दे रहे थे। साथ ही लोहिया स्वच्छता अभियान के स्टाॅल पर स्वच्छता संबंधित जानकारी दे जा रही थी। वहीं जीविका दीदीयों द्वारा मधुबनी पेंटिंग,आचार,पापड,बड़ी चिप्स आदि का स्टाल लगाए गए थे। कृषि विभाग,सहकारिता विभाग,शिक्षा विभाग,पीएचइडी विभाग सहित अन्य विभागों के द्वारा लगाए गए स्थल पर लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे मिले, जिसकी जानकारी दी जा रही थी।

पंचायती राज के स्टाॅल पर पंचायतों में चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी डीएम को देती बीपीआरओ दीपिका झा—

स्थलों का निरीक्षण के बाद सेमिनार को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि मिथिला का मधुबनी काफी प्रसिद्ध है। यहां के लोग काफी मेहनती हैं। मधुबनी जिले का नाम हर क्षेत्रों में शान से लिया जाता है। पूरे देश में यहां के लोगों के द्वारा विजेता का परचम लहरा रहे हैं।

मनरेगा स्टाॅल पर लोगों को जानकारी देते जेई ताबिस मोजम्मील एवं पीटीए आलोक कुमार लाभ—
Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button