
मधुबनी चित्रकला ने जिला को पूरी दुनिया में पहचान दिलाई: उघोग मंत्री
मधुबनी- 01 दिसंबर। मधुबनी जिला आगे बढ़ेगा, तभी बिहार बढ़ेगा, उसके बाद ही देष बढ़ेगा। इस लिए जिला स्थापना दिवस के अवसर पर जिलावासी संकल्प लें, कि जिला को आगे बढ़ाने के लिए एकजुटता के साथ प्रषासन और सरकार का सहयोग करें। उक्त बाते जिला स्थापना दिवस के समारोह सभा को सम्बोधित करते हुए बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने कहा। उन्होने कहा कि मिथिला की संस्कति पुरी दुनिया में देखी जाती है। उन्होने कहा कि हाल ही मैं जापान में गया था। वहा, भी मिथिला की संस्कृति देखने को मिला। श्री महासेठ ने कहा कि मधुबनी जिला हर क्षेत्र में एक अलग ही पहचान बनाया है। मधुबनी चित्रकला ने जिला को पुरी दुनिया में पहचान दिलाने का काम किया है। अगर हम पुरस्कार की बाते करें, तो सबसे ज्यादा पुरस्कार मधुबनी चित्रकला को मिला है। श्री महासेठ ने समारोह में मौजुद लोगों एवं पुरे जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि मधुबनी का मखना ने जिस तरह से मिथिला को पहचान दिलाया। आज हम सभी संकल्प लें कि मधुबनी के मखाना को पुरे दुनिया में पहुंचाऐं। उसके लिए राज्स सरकार संकल्पित है। समारोह सभा को विधायक हरि भूषण ठाकुर बचोल,विधायक राप्रीत पासवान, जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा,पुलिस अधीक्षक सूषील कुमार,जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव,जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय यादव,नगर निगम मेयर अरूण राय,जिप सदस्य सईदा बानो आदि ने भी सम्बोधित किया।



