क्राइमबिहार

मधुबनी के नरार में गांजा तस्करों की गुंडागर्दी,सरेआम फायरिंग,एक की हत्या

मधुबनी। कलुआही थाना क्षेत्र के नरार गांव में अपराधियों ने दिनदहाड़े सरेआम बीच चैराहे पर नारार धत्ता टोल निवासी संजय यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बुधवार सुबह छह बजे की है। कलुआही थाना क्षेत्र के नारार धत्ता टोल निवासी संजय यादव प्रतिदिन की भांति नारार धत्ता टोल चैक स्थित एक मंदिर पर पूजा करने के लिए गया। पूजा करने के बाद वह पान दुकान पर जा रहा था, इससे पहले वहां चाय दुकान में पहले से बैठे अपराधियों ने उस पर पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग करने लगा जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। अपराधी गोली मारकर अपनी बुलेट गाड़ी छोड़कर वहां से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल हो गया एवं वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गया। लोगों ने इसकी सूचना कलुआही थाना को उनके परिवार वाले को दिया। घटना की सूचना मिलते ही कलुआही के थाना अध्यक्ष राज कुमार मंडल ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल से अपराधी की एक बुलेट गाड़ी एवं पांच खोखा बरामद किया। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। इस संबंध में कलुआही थाना में मृतक संजय यादव के पत्नी अमृती यादव के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें दिवाकर यादव उर्फ उमेश यादव ग्राम छपराढ़ी, नदीटोल थाना खजौली,गनौर यादव पप्पू यादव,राजदेव यादव,विपिन यादव, कारी यादव,नवीन कुमार यादव,पप्पू कुमार यादव सभी ग्राम नारार थाना कलुआही सहित नौ लोगों को नामजद किया गया है। घटना का कारण अपराधी द्वारा गाजा तस्करी किए जाने का विरोध करना एवं चुनावी रंजिश बताया गया है अभी तक किसी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। घटनास्थल पर कलुआही एवं खजौली थाना की पुलिस कैंप कर रही है। सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का मुआयना किया एवं वहां उपस्थित कलुआही के थानाध्यक्ष को अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द ही अपराधी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर मधुबनी के सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह नरार में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। दो पक्ष एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों पक्षों में पहले से आपसी रंजिश चल रही थी। वैसे पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। पुलिस जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी कर लेगी। घटना के बाद से ही पुलिस क्षेत्र में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button