
मधुबनी के झंझारपुर में महिला से सामुहिक बलात्कार, आरोपियों ने विडियो बनाकर किया वायरल, एक हिरासत में, जांच में जुटी पुलिस
मधुबनी- 28 मई। झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र में मर्माहत और मानवता को तार-तार कर देने वाली एक घटना प्रकाश में आयी है। जहां तीस वर्षीय विवाहित महिला के साथ पांच मनचले लड़कों ने सामूहिक बलात्कार किया। साथ ही उस प्रकरण का वीडियो भी बना कर महिला को धमकी दिया। पीड़िता को धमकी दिया कि अगर इस बात की शिकायत पुलिस या अन्य लोगों तक हुई, तो यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जायेगा। महिला सामाजिक लोकलज्जा के कारण घटना की तिथि 21 तारिक से लेकर 27 तक घटना को छिपाई रखी। परंतु जब अपराधियों द्वारा वीडियो को वायरल किया गया, तब पीड़ित महिला के पति घटना के बाद सदमा में है। अपनी इज्जत को बचाने के लिए पीड़ित महिला सोमवार को पुलिस में अपनी रिपोर्ट दर्ज करायी है। पीड़िता और आरोपी झंझारपुर के ही निवासी है। महिला के पति सत्तू और शरबत बेचते हैं। स्वयं पीड़िता एक रेस्ट हाउस में खाना बनाती है। रात्रि को जब वह काम कर अपने घर को जा रही थी, तभी झंझारपुर के लगड़ा चौक से दो लड़कों ने उसे जबरन बाइक पर बैठा कर सुनसान जगह पर ले गया। वह तीन लड़कें पहले से ही मौजूद थे। सभी आरोपियों की उम्र 19-25 तक है। उन सभी दरिंदों ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। इस संवेदनशील मामले में पुलिस किसी भी तरह की जानकारी देने में अभी भयभीत है। पुलिस छानबीन में जुटी है। अभी झंझारपुर पुलिस ने उन अपराधियों में से एक आरोपी को हिरासत में लिया है। तथा उसके साथ पुलिस सख्ती से वायरल वीडियो की जानकारी की अनुसंधान में जुटी है।