
बिहार
मधुबनी की सिमरन को फैशन व मेकअप के क्षेत्र में मिला बेस्ट आवार्ड
मधुबनी- 16 मार्च। मधुबनी जिला मुख्यालय स्थित महिला कॉलेज रोड निवासी सिमरन दत्त को पटना में शाइनिंग आइकॉन समारोह सीजन 5 में अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। सिमरन को यह अवार्ड उन्हें फैशन और मेकपअप के बेस्ट आर्टिस्ट के रूप में मिला। सिमरन फैशन और मेकओवर में बिहार में पहला स्थान प्राप्त कर मधुबनी का नाम रौशन किया है।
सिमरन की मां महिला कॉलेज में ही बियूटी पार्लर चलाती है। बचपन से ही सिमरन फैशन और मेकप आर्टिस्ट्स बनना चाहती थी। सिमरन ने बताया कि आज जिला मधुबनी की लड़कियां फैशन डिजाइनर और मेकप आर्टिस्ट बनकर भी अपना कैरियर बना सकती है। तथा समाज में अपनी पहचान स्थापित कर सकती है, जरूरत है लड़कियों को आगे बढ़कर इस सेक्टर में कार्य किया जाए इस अवार्ड को उन्होंने अपने मां और मधुबनी के लड़कियों को समर्पित किया है।



