
बिहार
BIHAR:- भारतीय मित्र पार्टी मधुबनी के सभी सीट पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव: धनेश्वर महतो
मधुबनी- 28 नवंबर। भारतीय मित्र पार्टी इसबार का विधान सभा चुनाव लड़ने जा रही है। चुनाव में मधुबनी जिले के सभी दस विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार उतारेगी। उक्त बातें भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने मधुबनी में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा। श्री महतो ने कहा कि उम्मीदवार के नामों की घोषणा जल्द की जाएगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि बिस्फी विधानसभा से रामावतार यादव पार्टी के उम्मीदवार होंगे। वहीं अन्य नौ विधानसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी जल्द की जाएगी, ताकि चुनाव से पूर्व प्रत्याशी तैयारी में जुट जाऐं। श्री महतो ने कहा कि हमारी पार्टी मुख्य समस्या को लेकर ही चुनावी मैदान में उतरती है। मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष राजेश कुमार महतो, मो. अल्लाम, उमेश भंडारी आदि उपस्थित थे।



