
भारतीय क्रिकेट टीम के तीन खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ हुए कोरोना संक्रमित
नई दिल्ली- 02 फरवरी। वेस्टइंडीज के साथ होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला से पहले ही भारतीय क्रिकेट टीम को झटका लगा है। भारतीय टीम के तीन खिलाड़ी एवं करीब पांच सपोर्ट स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि स्टाफ मेम्बर्स से संबंधित आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। ऐसे में माना जा रहा है कि श्रृंखला को रिशेड्यूल किया जा सकता है।
बताया गया कि सीरीज शुरू होने से पहले सभी भारतीय खिलाड़ियों की जांच करवाई गई थी। जांच के बाद कई खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित खिलाड़ियों में शिखर धवन, श्रेयश अय्यर और ऋतुराज गायकवाड़ का नाम सामने आया है। वहीं पांच सपोर्ट स्टाफ भी संक्रमित पाए गए हैं। सभी को क्वारंटाइन किया गया है।
उल्लेखनीय है कि भारत और वेस्ट इंडीज के बीच तीन एकदिवसीय मुकाबले अहमदाबाद में छह,नौ और 11 फरवरी को खेले जाने हैं। जबकि तीन टी20 मैच कोलकाता में 16,18 एवं 20 फरवरी को खेला जाना है। श्रृंखला का पहला वनडे मैच भारतीय टीम का 1000वां मुकाबला होगा। इस मैच के बाद भारतीय टीम इस आंकड़े तक पहुंचने वाली पहली क्रिकेट टीम बन जाएगी।



