ताज़ा ख़बरें

भारतीय केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी ने भारत और सऊदी अरब के बीच हुए हज समझौते पर किया हस्ताक्षर

जेद्दा- 08 जनवरी। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी ने भारत और सऊदी अरब के बीच रविवार को हुए हज समझौता 2024 पर हस्ताक्षर किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एवं विदेश राज्य मंत्री एवं संसदीय मामलों के राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने सऊदी के हज और उमरा मंत्री डॉ. तौफीक बिन फौजान अल-रबिया के साथ द्विपक्षीय हज समझौते पर हस्ताक्षर किए।

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को दोनों देशों के बीच हज समझौता 2024 पर हस्ताक्षर करने और हज कांफ्रेंस में शामिल होने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर जेद्दा पहुंचीं। जेद्दा एयरपोर्ट पर भारतीय राजदूत डा. सुहेल खान, महावाणिज्य दूत मोहम्मद शाहिद और सऊदी के हज व उमरा मंत्रालय के अधिकारियों ने मंत्री का स्वागत किया।

जेद्दा में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने बताया कि हाल के वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में भारत और सऊदी अरब के बीच साझेदारी गहरी हुई है। यह यात्रा दोनों देशों के रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी। यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्री तौफीक बिन फौजान अल राबिया के साथ द्विपक्षीय बैठक कर आगामी हज यात्रा से जुड़े आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा करेंगी।

ईरानी सोमवार को सऊदी अरब के हज व उमरा मंत्रालय द्वारा जेद्दा में आयोजित किए जा रहे हज व उमरा कांफ्रेंस के तृतीय संस्करण के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी। केंद्रीय मंत्री हज समझौता 2024 पर हस्ताक्षर और बातचीत के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी। प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब में भारतीय कारोबारियों और भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात करेगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button