
पटना-25 अक्टूबर। राजद प्रमुख लालू यादव के बड़े पुत्र और रोसड़ा विधानसभा सीट से विधायक तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस के युवा नेता कन्हैया कुमार पर जोरदार हमला बोला है।तेजप्रताप यादव ने कांग्रेस के युवा नेता कन्हैया कुमार पर सोमवार को एक के बाद एक कई ट्वीट कर कहा कि भारत तेरे टुकड़े होंगे कहने वाले लोग आज लोगों को देशभक्ति समझा रहे हैं जिनकी फोटो भाजपा के पोस्टर के साथ वायरल होती है उन्हें भी कांग्रेस ज्वाइन कराती है। गांधी के नाम पर छल करने वाले लोग गांधीवाद का पाठ पढ़ाते हैं। या तो सुधर जाइए नहीं तो जनता अपने वोट के जरिए सुधार देगी।



