भारत

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं अभिनेत्री स्वरा भास्कर

उज्जैन- 01 दिसंबर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक दिन के विश्राम के बाद गुरुवार सुबह उज्जैन से शुरू होकर अपने अगले पड़ाव ग्राम घटिया की ओर रवाना हुई। यहां फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा में वह राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस नेता हरीश रावत, विधायक रामलाल मालवीय और हजारों की भीड़ के साथ कदमताल करती चलीं।

इसी बीच उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, लोकतंत्र की रक्षा का जो संकल्प हम लेकर निकले हैं, यह साथ चलता जनसैलाब उसकी जरूरत और सफलता, दोनों का साक्ष्य है। भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा हर वर्ग और पीढ़ी का समर्थन, इसे संविधान की रक्षा और देश की एकता की बुनियाद बना रहा है।

भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में आज नौवां दिन है। यात्रा के आठवें दिन उज्जैन में विश्राम था और राहुल गांधी इन दौरान दिनभर गायब रहे, लेकिन गुरुवार की सुबह वह निर्धारित समय पर पहुंचे और यात्रा में शामिल हो गए। सुबह 6 बजे यात्रा उज्जैन के आरडी गार्डी मेडिकल कालेज से शुरू हुई, जो नजरपुर गांव में एचपी पेट्रोल पंप के पास 10 बजे विश्राम के लिए रुकी। यात्रा के दौरान आमजन के साथ नेताओं में भी उनके साथ फोटो खिंचवाने की होड़ रही। स्वरा भास्कर के यात्रा में शामिल होने के बाद यात्रा में आम लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उनके स्वागत में बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे घंटों खड़े रहे। इस बीच वे सभी लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन करते चले। यात्रा फिलहाल घटिया बस स्टैंड पर लंच ब्रेक के लिए रुकी है और यहां दोपहर में पुनः शुरू होगी, जो झालार गांव पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button