
भारत जोड़ो अभियान में हिस्सा लेने असम आएंगी कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी
बरपेटा (असम)- 25 सितम्बर। कांग्रेस की युवा नेता प्रियंका गांधी असम का दौरा करेंगी। प्रियंका देशभर में कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए भारत जोरो कार्यक्रम में भाग लेने के लिए असम आएंगी। प्रियंका गांधी एक अक्टूबर को धुबरी से शुरू होने वाले भारत जोड़ो कार्यक्रम में भाग लेंगी।
असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष जाकिर हुसैन सिकदार ने यह भी उल्लेख किया कि कांग्रेस का भारत जोड़ो कार्यक्रम देशभर में बड़े पैमाने पर जन समर्थन जुटाने में सक्षम रहा है। उन्होंने काजीरंगा में आयोजित भाजपा की चिंतन बैठक पर भी टिप्पणी की। जाकिर हुसैन सिकदार ने कटाक्ष करते हुए कहा कि काजीरंगा की बैठक के बाद राज्य में वस्तुओं की कीमतों में कमी आएगी।
इस बीच सरकारी नियुक्त के मामले पर भी जाकिर हुसैन सिकदार ने टिप्पणी करते हुए नियुक्तियों को लेकर लगाए गए आरोपों का जवाब सरकार को देना है। वर्तमान में नियुक्तियों को लेकर सरकार पर आरोप लगाए जा रहे हैं। नियुक्ति को लेकर सरकार अपनी पीठ थप-थपा रही है, इसको लेकर हमें कोई आपत्ति नहीं है। किंतु, हमें नियुक्तियों को लेकर सरकार के खिलाफ कोई सवाल नहीं उठाए जाने का इंतजार करना होगा।



