ताज़ा ख़बरें

भाईजान हो सकता है ‘कभी ईद कभी दिवाली’ का नाम !, स्टारकास्ट और प्रोडक्शन हाउस में भी बदलाव

फिल्म अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ काफी समय से चर्चा में है। अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामना आया है। खबरों की मानें तो फि ‘कभी ईद कभी दिवाली’ के नाम में बदलाव किया जा सकता है।

सलमान खान इस फिल्म को लेकर खासे उत्साहित हैं और इससे जुड़े सारे फैसले खुद ही ले रहे हैं। इसी बीच खबर है कि भाईजान फिल्म के टाइटल को लेकर सेटिस्फाई नहीं हैं, इसलिए वे ‘कभी ईद कभी दिवाली’ का नाम बदलना चाहते हैं। माना जा रहा है कि सलमान इस फिल्म का नाम बदलकर भाईजान करने की सोच रहे हैं। खास बात यह है कि ‘कभी ईद कभी दिवाली’ का पहला नाम भाईजान ही था। वहीं फिल्म का निर्माण पहले साजिद नाडियाडवाला कर रहे थे, लेकिन अब उनसे यह अधिकार वापस लेकर सलमान खान प्रोडेक्शन खुद ही इसका निर्माण कर रहा है।

नाम बदलने के साथ ही फिल्म की स्टारकास्ट में भी चेंज किया गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म से जहीर इकबाल को रिप्लेस कर जस्सी गिल और सिद्धार्थ निगम को लिया गया है। कभी ईद कभी दिवाली में सलमान खान के साथ पहली बार अभिनेत्री पूजा हेगड़े स्क्रीन शेयर कर रही हैं। इन सबके अलावा सूरज पंचोली, वेंकटेश, जगपति बाबू और शहनाज गिल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे । फिल्म में का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं। फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button