बिहारभारत

लालु फिर पुराने अंदाज में, कांग्रेस नेता पर बोला हमला, कहा भगचोंहर है भक्त चरण दास, कुशेश्वरस्थान सीट हारने के लिए कांग्रेस को देते

पटना- 24 अक्टूबर। पटना पहुंचने से पहले ही राजद सुप्रीमो लालू यादव ने बिहार की राजनीति को गर्म कर दिया है। दरअसल, लालू यादव ने महागठबंधन का हिस्सा रहे कांग्रेस पर हमला किया है। लालू ने कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास को राजद के विरोध में दिए गए बयान का जवाब उन्हें व्यक्तिगत तौर पर बयान देकर दिया है। दिल्ली से पटना आने से पूर्व उन्होंने वहां पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हम एक महीने के लिए पटना जा रहे हैं। डॉक्टरों ने एक महीने की दवा देकर छुट्टी दी है। बिहार में उप चुनाव हो रहे हैं। कोशिश करेंगे कि वे चुनाव प्रचार में भी जायें। इसके बाद एक सवाल के जवाब में लालू प्रसाद ने कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास पर अपशब्द का प्रयोग करते हुए कहा कि भगचोंहर है भक्त चरण दास। साथ ही तल्ख तेवर में कहा कि भक्त चरण दास कुशेश्वरस्थान सीट कांग्रेस को हारने एवं जमानत जब्त कराने के लिए दे देते? कांग्रेस से क्या गठबंधन होगा, क्या मतलब है गठबंधन का? लालू यादव के इस बयान को बिहार के कांग्रेस नेताओं ने घोर निंदा की है। कांग्रेस नेता प्रेमचंद मिश्रा ने कहा है कि राजनीति में लालू यादव का यह बयान मर्यादा का उल्लंघन है। राजद ने गठबंधन तोड़ा। लालू यादव सैद्धांतिक बातों का इस्तेमाल करें। उनका यह बयान बिहार कांग्रेस प्रभारी के लिए निंदनीय है। लालू यादव बड़े नेता हैं और उन्हें कोई अधिकार नहीं है कि वह किसी के व्यक्तित्व को धूमिल करें। बयान देते समय उन्हें शब्दों का ध्यान रखना चाहिए। कांग्रेस ने कभी राजद के नेताओं के प्रति ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं किया है। उन्हें राजनीति एवं व्यक्तिगत जीवन को अलग रखना चाहिए। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा था कि राजद का पर्दे के पीछे से बीजेपी से मिलीभगत है। राजद ने महागठबंधन धर्म का उल्लंघन किया है। अब बिहार में कांग्रेस महागठबंधन का हिस्सा नहीं है। अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सभी चालीस सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button