ताज़ा ख़बरें

ब्रिटनी स्पीयर्स का मिसकैरेज

हॉलीवुड की मशहूर पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स का हाल ही मिसकैरेज हो गया। इसकी जानकारी खुद ब्रिटनी ने सोशल मीडिया पर दी है। ब्रिटनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर अपना दुख फैंस के साथ साझा किया है।

ब्रिटनी ने लिखा है-‘ बहुत ही दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि हमने अपनी प्रेग्नेंसी की शुरुआत में ही बेबी को खो दिया। ये किसी भी माता-पिता को तोड़ देने वाला है। शायद जब तक हम साथ न आ जाते, तब तक हमें इस गुड न्यूज को दुनिया के सामने बताने के लिए और इंतजार करना चाहिए था। हालांकि, इस खुशखबरी को शेयर करने के लिए हम बहुत एक्साइटेड थे। एक दूसरे के लिए हमारा प्यार ही हमारी ताकत है। हम अपने इस खूबसूरत से परिवार को आगे बढ़ाने की कोशिश को जारी रखेंगे। आपके सपोर्ट के लिए हम बहुत आभारी हैं। इस कठिन समय हम आपसे प्राइवेसी की मांग करते हैं।’

गौरतलब है कि ब्रिटनी सैम असगरी संग रिलेशनशिप में है और वह उन्हीं के बच्चे की मां बनने वाली थी। इसकी जानकारी खुद ब्रिटनी ने अप्रैल में फैंस को दी थी। अब मिसकैरेज से ब्रिटनी और उनके पार्टनर सैम असगरी सदमे में हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button