ताज़ा ख़बरें

ब्राजील: तबाही की बारिश व भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 94 हुई

रियो दि जेनेरियो-17 फरवरी। ब्राजील के रियो दि जेनेरियो में हुई तेज बारिश ने तबाही का रूप धारण कर लिया है। बारिश व भीषण तूफान के कारण हुए भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 94 हो गयी है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य चल रहा है और शव निकालने के लिए आपदाकर्मी संघर्षरत हैं।

ब्राजील के प्रमुख पर्यटन केंद्र रियो डि जेनेरियो में भीषण बारिश के बाद पहाडों से चट्टान खिसकने के साथ तेज तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। रियो डि जेनेरियो प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती कुछ घंटों में ही 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी थी। मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 94 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है और भारी संख्या में लोग गायब बताए जा रहे हैं।

ब्राजील के अग्निशमन विभाग के अनुसार रियो से 68 किलोमीटर उत्तर स्थित पेट्रोपोलिस कस्बे पर इस आपदा का सबसे गंभीर असर पड़़ा है। वहां 180 से अधिक अग्निशमन कर्मियों और राहत कर्मियों को लगाया गया है, ताकि आपदा के शिकार लोगों को ढूंढ़ा जा सके और जीवित बचे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके। शहर में आपात स्थिति घोषित कर दी गयी है।

यहां के मेयर रुबेन्स बोम्टेम्पो का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। अभीतक 21 लोगों को सुरक्षित बचाने में कामयाबी मिली है। गवर्नर क्लॉडियो कास्त्रो ने कहा कि यह युद्ध जैसी स्थिति है। वह प्रभावित क्षेत्रों से मलबा साफ करने के लिए आसपास के राज्यों से भारी मशीनरी सहित हरसंभव मदद मंगवा रहे हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button