
बिहार
बोचहां विस उपचुनाव में RJD 21,049 मतों से आगे, अमर पासवान की जीत तय
मुजफ्फरपुर-16 अप्रैल। बिहार के बोचहां विधानसभा उपचुनाव के लिए हो रही वोटों की गिनती में राजद प्रत्याशी अमर पासवान काफी आगे चल रहे हैं। राजद प्रत्याशी वोटों की गिनती के 14 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी बेबी कुमारी से राजद प्रत्याशी अमर पासवान 21,049 वोटों से आगे हैं।
14वें राउंड के वोटों की गिनती में राजद के अमर पासवान को 46,307 वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी प्रत्याशी बेबी कुमारी को 25,258 वोट एवं वीआईपी की गीता कुमारी को 15,757 मत प्राप्त हुए हैं। मिल रहे रुझान में राजद प्रत्याशी अमर पासवान का चुनाव जीतना तय है।



