
बिहार
बोचहां में RJD के अमर पासवान जीते, औपचारिक घोषणा बाकी
मुजफ्फरपुर-16 अप्रैल। बिहार के बोचहां विधानसभा उपचुनाव में राजद प्रत्याशी अमर पासवान करीब करीब चुनाव जीत गये हैं, सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी है। 24वें राउंड के वोटों की गिनती के बाद राजद के अमर पासवान भाजपा प्रत्याशी बेबी कुमारी से 34,744 वोटों से आगे हैं।
24वें राउंड के वोटों की गिनती में राजद के अमर पासवान को 79,138 वोट मिले हैं। जबकि बीजेपी प्रत्याशी बेबी कुमारी को 44,394 वोट एवं वीआईपी की गीता कुमारी को 27,476 मत प्राप्त हुए हैं। कुल मिलाकर राजद प्रत्याशी अमर पासवान चुनाव जीत गये हैं। सिर्फ प्रशासनिक घोषणा बाकी है।



