
बैंकों में मार्च में 13 दिन का अवकाश
देहरादून- 26 फरवरी। यदि आप बैंकिग सेवाओं के उपभोक्ता हैं तो आपके लिए मार्च का महीना काफी भारी पड़ने वाला है। इसका कारण मार्च में बैंकों में पड़ने वाला 13 दिनों का अवकाश है जिन दिनों में आप जमा और निकासी दोनों नहीं कर पाएंगे। इसका कारण मार्च महीने का वित्तीय वर्ष का अंतिम महीना होना है। इस महीने में लोगों को बैंकिंग इंवेस्टमेंट और इनकम टैक्स से जुड़े कई काम करने होते हैं जो बैंकों से जुड़े होते हैं।
इसी महीने में इस बार होली जैसा प्रमुख त्योहार पड़ रहा है जिसके कारण बैंकों में अवकाश की बढ़ोत्तरी हो गई है यानि इस महीने 13 दिन का अवकाश रहेगा। यदि आप बैंकिंग सेवा प्राप्त करना चाहते हैं तो इन अवकाशों पर जरूर ध्यान दें।
भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व अधिकारी रमेशचंद्र का कहना है कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया द्वारा अवकाश की सूची जारी कर दी है इन 13 दिनों में बैंक में काम नहीं होगा। हां यदि आप नेट बैंकिंग, यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं तो आपका काम चलता रहेगा। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अवकाशों की सूची में मार्च में 13 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इन दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में बैंक स्टेट गवर्नमेंट छुट्टियों के कारण बंद रहेंगे।
रिजर्व बैंक बैंक आफ इंडिया द्वारा घोषित सूची में 1 मार्च को महाशिवरात्रि है। इसी दिन अगरतला, आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, नई दिल्ली, पणजी, पटना और शिलांग को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद रहेंगे। इसी तरह 3 मार्च को गुरुवार को लोसार है जिसके कारण सिक्किम के बैंक बंद रहेंगे जबकि 4 मार्च शुक्रवार को चपचारकूट के कारण मिजोरम में अवकाश रहेगा। 17 मार्च गुरुवार को होलिका दहन है, इस दिन उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे। 18 मार्च शुक्रवार को होली/ होली दूसरा दिन है इस दिन बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, इम्फाल, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम को छोड़ अन्य स्थानों पर बैंक बंद रहेंगे। 19 मार्च शनिवार होली को दिन बैंक ओडिशा, मणिपुर और बिहार में बैंक बंद रहेंगे। 22 मार्च मंगलवार को बिहार दिवस के कारण बैंक बिहार में बंद रहेंगे। इस महीने के दौरान 3 मार्च और 4 मार्च यानी दो दिन लगातार बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 17 मार्च, 18 मार्च और 19 मार्च यानी लगातार तीन दिन भी बैंक बंद रहेंगे। इसलिए अगर आपको अपना बैंक से जुड़ा कोई कामकाज निपटाना है तो पहले निपटा लें।



