क्राइम

बैंक के बीसी से हुई लूट की घटना का 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, 5 गिरफ्तार

बलरामपुर- 09 दिसम्बर। जनपद के तुलसीपुर में इंडियन बैंक के बीसी से 1.80 लाख रुपये की लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए पांचों के खिलाफ जनपद सहित गैर जनपदों में भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना में लूट की रुपयों के साथ ही घटना में प्रयुक्त कार व असलहा भी बरामद किया गया है।

शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना ने बताया कि इण्डियन बैंक के बैंक मित्र धर्मेन्द्र तिवारी निवासी गोदहना थाना गौरा चौराहा बलरामपुर जो कि तुलसीपुर से अपने गांव गोदहना मोटरसाइकिल से जा रहे थे कि रास्ते में ग्राम विलोहा के पास एक सफेद रंग की मारुति कार सवार द्वारा धर्मेन्द्र को ओवरटेक कर सड़क पर गिरा कर उनके बैग में रखे रुपये 1,80 लाख रुपये की लूट बुधवार को सुबह की गयी थी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच जांच के लिए आवश्यक निर्देश तुलसीपुर पुलिस तथा स्वाट टीम को दिया गया था। मामले की जांच में लगी पुलिस टीम के द्वारा 24 घण्टे के अन्दर करते हुए घटना में संलिप्त सभी 05 अपराधियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन मारुति कार व एक अवैध तमंचा,जिंदा कारतूस के साथ-साथ लूटी गयी सम्पूर्ण धनराशि बरामद कर ली गई है।

एसपी ने बताया कि घटना का मास्टरमाइंड डब्लू उर्फ रिजवानुल हक निवासी सिसहवा थाना गौरा चौराहा बलरामपुर है, जो कि थाना गौरा चौराहा का हिस्ट्रीशीटर भी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में कुल 12 आपराधिक मुकदमें पंजीकृत हैं। घटना में प्रयुक्त सफेद मारुति कार का चालक व वाहन स्वामी अभियुक्त अवधेश यादव जो कि घटना के वक्त वाहन चला रहा था, जिसके द्वारा पूर्व में जनपद गोरखपुर के थाना कैम्पियरगंज क्षेत्र में लूट की घटना कारित की गयी थी। इसके अतिरिक्त घटना में सलिप्त 03 अन्य अवधेश कुमार यादव निवासी ग्राम बनरही,रवीस कुमार निवासी ग्राम कोहडौरा, संजय निषाद निवासी ग्राम कोहडौरा, सफीउल्लाह उर्फ बब्लू निवासी ग्राम चम्पापुर थाना सोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर को भी गिरफ्तार किया गया है, जो कि घटना के वक्त मारुति कार में ही सवार थे। घटना के खुलासा के लिए गठित पुलिस टीम को दस हजार रुपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा ।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button