
बैंक ऑफ महाराष्ट्र, पटना अंचल की कटिहार में 50वीं शाखा का शुभारंभ
कटिहार- 25 जून। बैंक ऑफ महाराष्ट्र देश का सार्वजनिक क्षेत्र का एक अग्रणी बैंक है। बैंक ने बिहार के कटिहार में अपनी 2028 वीं शाखा का शुभारंभ किया। यह बैंक ऑफ महाराष्ट्र के पटना अंचल की 50वीं शाखा है। इस शाखा का उद्घाटन श्रीतारकिशोर प्रसाद, माननीय उप मुख्यमंत्री, बिहार के कर-कमलों से किया गया। कार्यक्रम में श्री मंगल पाण्डे, माननीय स्वास्थ्य मंत्री, बिहार पटना, की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सदर एस0डी0ओ0 शंकर शरण ओमी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बैंक ऑफ महाराष्ट्र, पटना अंचल के अंचल प्रबंधक हरिशंकर वत्स, उप अंचल प्रबंधक शशि कुमार, शाखा प्रबंधक राजीव रंजन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि एवं माननीय उप मुख्यमंत्री, बिहार श्री तारकिशोर प्रसाद ने बिहार के कटिहार में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा खोले जाने परसभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बिहार दिन-प्रतिदिन विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। कटिहार में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा खुलने से निश्चित ही कटिहार का विकास होगा। उन्होंने लोगों से अपील किया कि वे बैंक ऑफ महाराष्ट्र से जुड़कर बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पाण्डे जी ने कटिहार में बैंक की पटना अंचल की 50वी शाखा खोलने पर सभी को बधाई एवं शुभकामना दी। उन्होंने बैंक से और भी शाखा विस्तार करने की अपील की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा कटिहार जिला अध्यक्ष, श्री लखी प्रसाद महतो ने बैंक को आम जनों से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बैंक की नई शाखा खोलने से लोगों का कल्याण होगा और उन्हें सारी बैंकिंग सुविधायें मिलेगी।
कार्यक्रम में अंचल प्रबंधक श्री हरिशंकर वत्स ने अपने संबोधन में कहा कि कटिहार में पटना अंचल की 50वीं शाखा का शुभारंभ करना हमारे लिए सम्मान औरगौरव की बात है। अपने विविधतापूर्ण ग्राहक आधार को नए दौर की सुविधाजनक बैंकिंग प्रदान करने का यह बेहतरीन अवसर है। उन्होंने बताया कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र की आवास ऋण कार ऋण एवं गोल्ड लोन की ब्याज दर बहुत कम एवं प्रतिस्पर्धी हैं। उन्होंने उपस्थित सम्मानित ग्राहकों को उत्कृष्ट बैंकिंग सुविधायें प्रदान करने की प्रतिबदता प्रकट की।
अंत में उप अंचल प्रबंधक श्री शशि कुमार ने माननीय उप मुख्यमंत्री, बिहार श्री तारकिशोर प्रसाद एवं सभी उपस्थितों को कार्यक्रम में सहभाग लेने हेतु धन्यवाद दिया।
महाराष्ट्र



