बिहार

बेगूसराय की मेयर बनी पिंकी देवी, तो डिप्टी मेयर अनीता

बेगूसराय- 30 दिसम्बर। राजनीतिक रूप से बिहार के संवेदनशील बेगूसराय जिला में हुए नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं ने नगर निगम का महापौर पिंकी देवी को बना दिया है।मेयर पद के लिए पहली बार जनता द्वारा किए गए चुनाव में पूर्व महापौर संजय कुमार की पत्नी पिंकी देवी को 31517 मत प्राप्त हुए, जबकि दूसरे स्थान पर रहे अंजू कुमारी को 14666 मत प्राप्त हुए। जीत के इस अप्रत्याशित अंतर से तमाम विरोधी हैरान परेशान हो गए हैं।

शेष प्रत्याशियों में मीनाक्षी कुमारी को 11559, कुमारी कल्पना को 7173, मुमताज खातून को 6025, पुष्पा शर्मा को 5821, अर्चना देवी को 4321, अनीता मिश्रा को 2103, आरती कुमारी को 1201, गीता कुमारी को 3915, गुड्डी कुमारी 2254, नीलम को 1158, नुरुस सवा को 2694, प्रियंका कुमारी को 872, मनीषा कुमारी को 2220, रजनी गुप्ता को 1094, रुपम देवी को 1156, वंदना सिंह को 3183 एवं सोनी देवी को 1687 मत प्राप्त हुए।

इससे पहले सुबह आठ बजे शुरू होने वाली मतगणना को लेकर ठंड के बावजूद लोगों की भीड़ बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्रों के आसपास जुटने लगी थी। जो व्यक्ति मतगणना केंद्र तक नहीं पहुंच सके वह सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार अपडेट लेते रहे। ठीक आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जब मतगणना शुरू हुई तो शहर में जीत हार को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लग गया तथा मतदान के दिन से ही जताया जा रहे संभावना की तरह पिंकी देवी लगातार बढ़त बनाते रही। ज्यों-ज्यों मतगणना का राउंड बढ़ता गया, जीत का अंतर भी बढ़ता रहा।

चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही पिंकी देवी के समर्थकों में जश्न का माहौल शुरु हो गया तथा लोगों ने एक साथ जमकर होली और दिवाली मनाई। शहर में कहीं पटाखे चल रहे थे तो कहीं रंग गुलाल और मिठाई का दौर चल रहा था। बेगूसराय के लिए अति महत्वपूर्ण इस चुनाव में एक ओर जहां भाजपा को सबसे बड़ा झटका लगा है तो वहीं जदयू के भी आधे समर्थक परेशान हो उठे हैं, शेष राजनीतिक दलों में कम्युनिस्ट पार्टी, कांग्रेस और राजद को भी जोरदार झटका लगा है। यह चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं हो रहा था, इसके बावजूद सभी पार्टियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी।

भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व सांसद स्व. भोला सिंह की बहू वंदना सिंह जहां मात्र 3183 वोट ही ला सकी। वहीं, जिलाध्यक्ष सहित भाजपा के एक धारा द्वारा समर्थित वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन कुमार की पत्नी कुमारी कल्पना को 7173 वोट मिले। वामदलों द्वारा समर्थित निवर्तमान मेयर राजीव रंजन की पत्नी मीनाक्षी कुमारी ने अच्छी पकड़ बनाई और उन्हें 11559 वोट मिले। जबकि जदयू के एक धारा द्वारा समर्थित पूर्व मुख्य पार्षद और हर्रख कोठी परिवार की बहू पुष्पा शर्मा 5821 वोट पर सिमट गई।

नगर निगम मेयर पद के चुनाव में पूर्व महापौर संजय कुमार की पत्नी पिंकी देवी ने उन सभी लोगों को जोरदार झटका दिया जो खुद की जीत से अधिक पिंकी देवी को हराने के लिए काम कर रहे थे। सबसे अधिक चर्चित और जोरदार उपस्थिति दर्ज कराया है सामाजिक कार्यकर्ता अंकित कुमार की पत्नी अंजू कुमारी ने। पहली बार किसी चुनाव में सामने आए अंकित कुमार को लोगों का अच्छा समर्थन मिला तथा अंजू कुमारी 14666 मत लाकर दूसरे स्थान पर रही।

वहीं दूसरी ओर बेगूसराय नगर निगम के लिए भारी गहमागहमी के बीच संपन्न हुए मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेत्री अनीता देवी ने उप मेयर के पद पर जीत हासिल कर लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रेखा देवी को 680 वोट से पराजित किया।

अनीता देवी को 21 हजार 188 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रेखा देवी को 20 हजार 508 मत प्राप्त हुए। शेष प्रत्याशियों में अनीता कुमारी को 10104, कुमुद देवी को 10129, जहाना बेगम को 12856, निशा कुमारी को 5833, नीलम प्रकाश साह को 9551, नूतन कुमारी को 6202, संगीता देवी को 6647, संजन देवी को 5511 एवं सावित्री देवी को 4629 मत प्राप्त हुए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button