क्राइम

बेकाबू रोडवेज बस ने कईयों को रौंदा, 2 की मौत,4 जख्मी

मऊ, 06 जनवरी। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद स्थित नेशनल हाइवे-29 पर गुरुवार को अपराहन 3.30 बजे बेकाबू रोडवेज की बस ने बाइक समेत कई लोगों को रौंद दिया। जिससे साइकिल सवार 10 वर्षीय बच्चा और बाइक से जा रहे 55 वर्षीय अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में चार अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भिजवाया। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

दोहरीघाट थाने से महज दो किलोमीटर पहले दोहरीघाट डिपो की सवारियों से भरी बस अचानक इब्राहिमाबाद नेशनल हाइवे के पास बेकाबू हो गई। बस ने सबसे पहले बाइक से जा रहे रामपुर धनौली निवासी अनूप विश्वकर्मा और वैभव की अलग अलग बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल होकर सड़क पर गिर गए। इसके बाद बस ने दूसरी बाइक के जा रहे इब्राहिमाबाद निवासी मुलायम पुत्र नंदू की बाइक में भी टक्कर मार दी। जिससे उनका दाहिना पैर टूट गया। बस ने पास से ही गुजर रहे दो साइकिल पर सवार चार बच्चों को भी टक्कर मार दी, जिसमें साइकिल चला रहा घोसी के भटमिला निवासी 10 वर्षीय हाशमीर पुत्र रोहित बस के पहिये के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही बाइक से जा रहे लगभग 55 वर्षीय घोसी के मुंगेसर निवासी अध्यापक देवनारायण यादव पुत्र रामपति यादव की बस से रौंदने के कारण मौत हो गई। वहीं सियरहीं निवासी मीरा राय की भी कार बस टक्कर से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए दोहरीघाट सीएचसी पहुंचाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद बस चालक बस छोड़कर मौके से भाग निकला।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button