बिहारशरिफ। दुर्गापूजा से पूर्व सभी थाना क्षेत्रों में पूजा आयोजकों के साथ बैठक कर गाइडलाइन के अनुसार ही कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति दी जाती है। लेकिन यह अनुमति थाना परिसर तक ही सिमट कर रह जाती है,तभी तो ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गापूजा के आयोजन पर के मौके पर कई इलाकों से बार बालाओं के अश्लील नाच के मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला गिरियक प्रखंड के घोषरामा पंचायत के रानी सराय का है जहां दुर्गा के विसर्जन के मौके पर वार वालाओ के नाच का आयोजन किया गया। सरकार बार-बार कोरोना गाइडलाइन की दुहाई देकर लोगों से इस संक्रमण को रोकने की अपील कर रहे हैं लेकिन पूजा आयोजको के द्वारा इन सभी अपीलों को ताक पर रखते हुए कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए बार बालाओं का अश्लील नाच का आयोजन करवा रहे हैं। नाच के दौरान सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जियां भी उड़ाई जा रही है। सबसे बड़ी बात है कि ना तो पूजा आयोजकों के द्वारा इसकी जानकारी स्थानीय थाने को दी जाती है और ना ही स्थानीय पुलिस को बार बालाओं के नाच की भनक लग जाती है आयोजक फायदा लेते हैं।



