
बिहार
बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ सांसद फैयाज अहमद सहित कई नेता निषेधाज्ञा का उल्लंघन मामले में बरी
मधुबनी- 16 दिसंबर। वर्ष 2021 में कोरोना महामारी के दौरान निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में ट्रायल फेस कर रहे बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, सांसद फैयाज अहमद एवं विधायक भारत भूषण मंडल साहित राष्ट्रीय जनता दल के अन्य नेता रिहा कर दिए गए। शनिवार को एमएलए एमपी मामलों के स्पेशल कोर्ट अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनूप सिंह की अदालत ने मंत्री, सांसद, विधायक एवं राजद के वरिष्ठ नेता राजकुमार यादव, मुखिया रामकुमार यादव, अमरेंद्र चौरसिया, देवनारायण यादव, प्रदीप प्रभाकर यादव को साक्ष्य के आभाव बरी कर दिया। नगर निगम के कनीय अभियंता रविरंजन कुमार ने इन लोगों के खिलाफ जुलाई 2021 में कोरोना महामारी के दौरान निषेधाज्ञा आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराया था।



