
समस्तीपुर/पटना– 12 नवंबर। शराबबंदी वाले बिहार में जहरीली शराब पीने से मरने वालों का सिलसिला रूकने का नाम नही ले रहा है। शुक्रवार को बिहार के समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत जहरीली शराब से एक और व्यक्ति की मौत हो गयी,जबकि एक युवक इलाजरत है। एक और मौत के बाद समस्तीपुर जिले में जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा आठ पर पहुंच गया है।
मृतक की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के नरघोघी खैरवन टोला निवासी चंदन कुमार के रूप में की गई है। एक अन्य पंकज कुमार का सदर अस्पताल में इलाज चलने की सूचना है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।



