
बिहार
बिहार विधानसभा 16 जनवरी तक बंद
पटना- 7 जनवरी। बिहार विधानसभा में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने के बाद इसे बंद कर दिया गया है। बिहार विधानसभा में पिछले तीन दिनों में 20 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसे गंभीरता से लेते हुए 16 जनवरी तक विधानसभा बंद कर दिया गया है।
इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अब यहां कार्यरत सभी कर्मचारियों और अधिकारियों का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जायेगा । विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा का भी एंटीजन टेस्ट कराया गया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी थी।



