
बिहार में बीते 24 घंटे में 195.1 एमए बारिश,सामान्य से 168 मिलीमीटर ज्यादा
पटना- 29 दिसंबर। बिहार में मंगलवार देर रात से बुधवार दिनभर तक रुक-रुककर हुई बारिश से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। बारिश की दस्तक से ठिठुरन बढ़ गई है। राजधानी पटना के कई इलाकों में बारिश होने से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बीते 24 घंटे में 195.1 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है, जो सामान्य से 168 एमएम अधिक है। पटना समेत बिहार के 34 जिलों में सामान्य से 60 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई है। मौसम विभाग ने पूर्व में ही 28 और 29 दिसंबर को बारिश को लेकर अलर्ट किया था, जबकि अन्य चार जिलों में सामान्य बारिश रिकार्ड की गई।पटना में बुधवार अच्छी खासी बारिश हुई, जिससे राजधानी में ठंड बढ़ गई है। बिहार का न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम 22-23 डिग्री के बीच रहा। राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को भी बारिश होने से मौसम में काफी बदलाव आया है।
मौसम विभाग के मुताबिक़ बिहार में 30 दिसंबर को शीतलहर चलने के आसार हैं। गुरुवार को हवा की गति तेज होने और बादल छाए रहने की उम्मीद है। ऐसा अनुमान है कि दो दिनों तक अभी यही स्थिति बनी रहेगी। बिहार में 31 दिसंबर के बाद के दिन के तापमान में हल्की वृद्धि जबकि न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है, जिससे रात का मौसम ठंडा हो सकता है।
बिहार में बारिश के कारण अब शीतलहर का प्रकोप भी बढ़ जाएगा। बुधवार के बाद से मिनिमम तापमान तो बढ़ जाएगा। साथ ही शीतलहर का असर भी तेजी से बढ़ जाएगा। शीत लहर के साथ कोहरे में ट्रेन और फ्लाइट के साथ सड़क पर निजी वाहनों के लिए भी समस्या होगी।



