बिहार

बिहार में बढ़ते अपराध पर गुस्साये विधानसभाा अध्यक्ष

पटना- 24 मई। राजधानी पटना सहित बिहार के अन्य जिलों में बढ़ते अपराध के विरोध में विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कड़े रूख दिखाये है। पुलिस प्रशासन के काम पर सवाल उठाते ह

बिहार में अपराध की संख्या में लगातार बढ़ोतरी के बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने पुलिस प्रशासन के काम करने के तरीके पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। अच्छे अधिकारियों को हटाकर भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए जवाबदेही भी तैयार कर लेना चाहिए था। उन्होंने कहा कि पिपरिया में आज फिर मर्डर हुआ है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सिर्फ डीएम और एसपी के ट्रांसफर से काम नहीं चलेगा। अधिकारियों के मानसिकता का बदलना पड़ेगा। भ्रष्ट अधिकारियों को जल्द से जल्द हटाना चाहिए। उन्होंने कई अधिकारियों के नाम लेते हुए अपराध के मुद्दे पर आवाज़ उठाई। उन्होंने कहा बिहार में बढ़ रहे अपराध की संख्या को लेकर विधासभा में हमारी कमेटी मौन नहीं रहेगी। हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी इससे अवगत कराएंगे। इसको लेकर हम ऊपर तक आवाज़ उठाएंगे। आगे चलकर इससे बिहार की छबि खराब होगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button