बिहार

बिहार में नहीं होगा शराबबंदी कानून में संशोधन,डिप्टी सीएम ने कहा- शराबबंदी कानून पर राजग पूरी तरह से एकजुट

पटना- 18 जनवरी। बिहार में शराबबंदी कानून में किसी भी तरह का संशोधन नहीं होगा। संशोधन के मामले में किसी भी तरह का विचार नहीं किया जा रहा है। यह कहना है डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद का।

बिहार में हाल के दिनों में जिस तरह से शराबबंदी को लेकर लगातार विपक्ष का सरकार पर हमला हो रहा है और सरकार की सहयोगी भाजपा के मंत्री की तरफ से भी शराबबंदी की समीक्षा की बातें की जा रही हैं उसके बाद इस तरह की खबरें सामने आने लगी थीं कि राज्य सरकार शराबबंदी कानून में संशोधन कर सकती है लेकिन उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने उन तमाम कयासों पर विराम लगा दिया है।

मंगलवार को पटना स्थित भाजपा कार्यालय में युवा विंग के ब्लड डोनेशन कार्यक्रम में शामिल तार किशोर प्रसाद ने कहा कि शराबबंदी कानून पर एनडीए पूरी तरह से एकजुट है और शराबबंदी कानून का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।तार किशोर प्रसाद ने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने शराबबंदी कानून की समीक्षा की बात कही थी।

तार किशोर प्रसाद ने कहा कि पूर्व सीएम जीतन राम मांझी हमारे अभिभावक हैं। उनकी पार्टी एनडीए की महत्वपूर्ण घटक दल है। उन्होंने अपने विचार और सलाह दिये हैं, लेकिन अभी तक एनडीए विधानमंडल में शराबबंदी संशोधन पर कोई बात नहीं हुई है। दूसरी तरफ इसी मुद्दे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button