
बिहार में नहीं चलने वाली है डबल इंजन की सरकार: तेजस्वी
बिहारशरीफ-15 मार्च। बिहार विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को एमएलसी प्रत्याशी विरमणी यादव के समर्थन में सभा को संबोधित करने बिहारशरीफ स्थित सोगरा महा विद्यालय के मैदान में पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार चल रही है। मुखिया नीतीश कुमार बिहार के सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर विधानसभा में उसकी गरिमा को तार-तार कर दिया है, मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार सरकार हम लोगों से बेईमानी करके सरकार चला रही है। एमएलसी चुनाव में आप लोग इतने मतों से उम्मीदवार को विजय दिलाएं कि चोरी करने में इन लोगों को नहीं बन सके ।आप लोगों को बरगलाने के लिए लोग आपके पास आएंगे लेकिन किसी के बात में नहीं आना है। नेता प्रतिपक्ष ने नालंदा जिले के प्रभारी बिरेन यादव को मंच से ही कहा कि जो लोग पार्टी के खिलाफ काम कर रहे हैं, उन लोगों का एक लिस्ट तैयार किया जाए ताकि उनके विरुद्ध करवाई हो सके ,ताकि उन लोगों को पता चले कि पार्टी किसी के अकेले रहने ना रहने पर नहीं चलता है। पार्टी फूलों का बगीचा है,ना कि एक कमल का फूल इस बगीचे में सभी तरह के फूल खिलेंगे ।कभी बीजेपी के मंत्री मुख्यमंत्री पर बोलते हैं, कभी जदयू के मंत्री बीजेपी पर बोलते हैं। जीतन मांझी का क्या हाल है, यह सब लोग देख रहे हैं और मुकेश साहनी के बारे में कुछ कहना ही बेकार है। सरकार में जो खेला चल रहा है,इसे पूरे बिहार की जनता अपनी आंखों से देख रही है। नेता प्रतिपक्ष मंच से प्रत्याशी विरमणी यादव को विजय बनाने को लेकर लोगों से अपील किया और उन्हें मंच पर ही विजय का माला पहनाया। कहा कि यह चुनाव लालू जी लड़ रहे हैं, तेजस्वी लड़ रहे हैं,और पार्टी लड़ रही। हमारी सरकार बिहार में आएगी तो हम 10 लाख युवाओं को रोजगार देंगे। जिसका हमने आप लोगों से वादा किया है।
तेजस्वी यादव को सुनने के लिए घंटों से लोग कड़े धूप में हिले नहीं। जैसे ही हेलीकॉप्टर आने की आवाज लोगों के कानों तक पहुंचा सभी लालू यादव जिंदाबाद, तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लगाये। इस अवसर पर राजद के पूरे जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष व राजद के दर्जनों कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि मौके पर उपस्थित रहे।



