बिहार में जदयू हर जाति व तबका को पार्टी जुड़ेगीः कुशवाहा

मधुबनी। पंचायत से प्रखंड स्तर पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठन को मजबूत करना जरूरी है। मुख्यमंत्री के द्वारा जनहित में चलाये जा रहे लोक कल्याणकारी योजनाओं से होने वाले लाभ को जन-जन तक पहुंचाएं। प्रदेश में हर जाति एवं तबके के लोगों को जदयू से जुड़ रहे हैं। हमारी जदयू पार्टी जनता के आकांक्षाओं के अनुरूप प्रदेश को विकसित करने के प्रति कृत संकल्पित है। उक्त बातें जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने रहिका प्रखंड क्षेत्र के कपिलेश्वर स्थान स्थित विवाह भवन में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा। कार्यक्रम में जदयू नेता एवं पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने कहा कि जदयू सभी वर्गों के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व में कार्य कर रही है। जदयू ने प्रदेश को देश स्तर पर एक नई उर्जा के साथ गरीबों के विकास के लिए हर संभव योजना बनाकर फायदा पहुंचा रही है। विधायक सुधांशु शेखर ने कहा कि जदयू सभी जाति धर्म के लोगों को सम्मानित कर उनके बुनियादी सुविधाओं पर योजना बनाती है ताकि प्रदेश के हरेक परिवार का विकास संतुलित हो सके। जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र कामत ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में जदयू पार्टी का जनाधार में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हो रही है।मधुबनी जिले में बुथ स्तर पर संगठन के मजबूत करने के लिए जिला से पंचायत स्तर तक जदयू का विस्तार किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव,विश्वजीत कुमार सिंह,डा.शिव कुमार यादव,प्रदीप कुमार झा बासू,कुंवरजी झा,जदयू अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष अहमद हुसैन,किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष, रवीन्द्र रमण,राजू साफी,प्रभूजी झा,प्रभात रंजन,विपिन कुमार सिंह, राम भरोस, अविनाश सिंह,राजेन्द्र कुशवाहा,गुलाब साह,विपिन कुमार सिंह,अनूप कश्यप, अजय नारायण चोधरी,विरेन्द्र झा नूनू,फूलदेव यादव,सीमा,प्रभात रंजन,अविनाश सिंह,राजेन्द्र कुशवाहा,गुलाब साह,विपिन कुमार सिंह,अनूप कश्यप,अजय नारायण चोधरी,विरेन्द्र झा नूनू,फूलदेव यादव,सीमा मंडल,विक्रमशिला देवी, अख्तर हुसैन,इफ्तेखर जिलानी मंजू गीता, उषा कुशवाहा एवं रामगुलाम सहनी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बैठक को संबोधित किया।



