
बिहार में कानून व्यवस्था मर चुकी है: पप्पू यादव
मोतिहारी- 21अगस्त। जाप सुप्रीमो पूर्व सांसद पप्पू यादव आज एक दिवसीय दौरे पर मोतिहारी पहुंचे।जहाँ शहर के दारोगा टोला निवासी मृतक सिपाही सहनी व सेमरा निवासी मृतक संजय ठाकुर के परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव न्याय दिलाने और मदद का भरोसा दिलाया। उसके बाद शहर के एक निजी होटल में सरकार पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि बिहार का सिस्टम ताकतवर, दलालों के हाथों बिक चुका है।न्यायालय से लेकर आम जगह तक सब असुरक्षित है।गरीब जनता को न्याय देने के बजाय घटनाओं को दबाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है। यहां प्रशासन केवल नेताओं और माफियाओं का इशारे पर चल रहा है। गरीबो की आंसू पोंछने वाला कोई नही है।
उन्होंन कहा लगातार हत्या हो रही है।लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंन कहा कि बिहार में पूरी प्रशासनिक व्यवस्था मर चुकी है। केवल प्रशासन शराब, बालू माफिया और जमीन माफिया के पीछे पड़ी हुई है। जाप सुप्रीमो श्री यादव ने कहा कि अरेराज कोर्ट के आदेशपाल संजय ठाकुर और दरोगा टोला निवासी सिपाही सहनी के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए मजबूती से संघर्ष करूंगा।
इस घटना की जानकारी मुख्यमंत्री और वरीय अधिकारियों को दूंगा और अविलंब अपराधियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाने का माँग करूँगा।वही उन्होने महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविधालय के नमांकन में अनियमितता और धांधली पर बोलते हुए कहा कि इसके लिए जल्द ही सरकार के सचिव स्तर मिलकर सारी जानकारी देकर कार्रवाई की मांग करूंगा।



