बिहार

बिहार में 8 मेडिकल कॉलेज के लिए केंद्र ने दिया 1090 करोड़ रुपये

पटना- 07 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोटे के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी के एक प्रश्न के उत्तर में मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉक्टर भारती प्रविण पवार ने बताया कि बिहार में कुल आठ मेडिकल कॉलेज पूर्णिया,छपरा,समस्तीपुर, सीतामढ़ी,झंझारपुर,सीवान,बक्सर,जमुई में केंद्र की सहायता से खोलने की स्वीकृति दी गई है। इसमें प्रथम चरण में पूर्णिया,छपरा एवं समस्तीपुर के लिए 189 करोड़ प्रति मेडिकल कॉलेज की दर से कुल-567 करोड़ की स्वीकृति दी गई है, जिसमें 340 करोड़ केंद्र ने अपना हिस्सा बिहार सरकार को उपलब्ध करा दिया है।

दूसरे चरण में सीतामढ़ी,झंझारपुर,सीवान,बक्सर,जमुई के लिए प्रति मेडिकल कॉलेज 250 करोड़ की लागत से कुल 1250 करोड़ की स्वीकृति दी गई है जिसमें से 750 करोड़ केंद्रीय हिस्सा राज्य को उपलब्ध करा दिया गया है। यानी कुल 8 मेडिकल कॉलेज के लिए केंद्र ने अपना हिस्सा 1090 करोड़ राज्य को दे दिया गया है। निर्माण का कार्य राज्य सरकार को कराना है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button