बिहार

बिहार बजट : वित्त वर्ष 2022-23 में बजट का आकार 2 लाख 37 हजार 691 करोड़ 19 लाख

पटना- 28 फरवरी। बिहार विधानमंडल में बजट सत्र के दूसरे दिन सोमवार को उप मुख्यमंत्री-सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने विधानसभा-विधान परिषद में वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया। तारकिशोर प्रसाद ने बजट आकार के बारे में कहा कि बिहार का 2022-2023 का बजट- 2 लाख 37 हजार 691 करोड़ 19 लाख रहेगा। इसमें राजकोषीय घाटा को 3.5 प्रतिशत तक रखने का लक्ष्य रखा गया है। शिक्षा के क्षेत्र में सर्वाधिक बजट- 39,191 करोड़ रुपये दिया गया है, जो कुल बजट का 16.5 प्रतिशत है।

45 मिनट तक वित्त मंत्री ने बजट भाषण दिया। पिछले बार 54 मिनट तक दिया था। छह सूत्रों के बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग व उद्योग विकास, कृषि, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों का विकास, जनकल्याणकारी योजना पर फोकस। बजट में सकल घरेलू विकास वृद्धि दर 9.8 प्रतिशत होने का अनुमान जताया गया है।2022-23 9.7 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान जताया गया है।

बजट में स्वच्छ गांव-समृद्ध गांव के तहत 847 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बजट में सभी गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना है।लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान- दूसरे चरण को स्वीकृति दी गई।घर तक पक्की नली-गलियां।स्वच्छ शहर विकसित शहर के तहत सभी जिला मुख्यालय में वृद्धाश्रम तैयार किया जाएगा। बहुमंजिला आवास बनाकर बेघरों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा।सभी शहरों में विद्युत शवदाह गृह तैयार किया जा रहा है। ड्रैनेज सिस्टम विकसित किया जा रहा है। इसके लिए 550 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। सशक्त महिला सक्षम महिला योजना के तहत इंटर उत्तीर्ण पर अविवाहित महिला को 25 हजार, स्नातक उत्तीर्ण होने पर 50 हजार की मदद की जा रही है। 2022-23 में 900 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

सात निश्चय-2 योजना के तहत युवा शक्ति बिहार की प्रगति, बाजार के रुप संस्थानों में गुणवत्ता अनुरूप प्रशिक्षण के लिए 89 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का चयन किया। सेंटर ऑफ एक्सिलेंस की स्थापना, आईआईटी पटना नॉलेज पार्टनर, दरभंगा, पटना नालंदा में मेगा सेंटर बनेगा। हर प्रमंडल में टूल रूम होंगे। हर घर नल का जल के तहत 57,603 वार्डों में काम पूर्ण करा लिया गया है। 2022-23 में इसके लिए 1 हजार 110 करोड़ रुपये का प्रवधान किया गया है।

आर्थिक हल युवाओं को बल योजना के तहत 1 लाख 66 हजार 500 योजनाओं के लिए 4500 करोड़ स्वीकृत किया है। अब तक 14,989 ऋण वितरित किया गया है। 1 लाख 17 हजार 230 स्टूडेंट्स के लिए 700 करोड़ का प्रावधान स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड के लिए स्वीकृत की गई है।

इससे पहले बजट पेश करते हुए तारकिशोर प्रसाद ने कौटिल्य के अर्थशास्त्र के एक संस्कृत श्लोक से शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कविता- यूं ही नहीं मिलती राही को मंजिल एक जुनून सा दिल में जगाना होता है। पूछा चिड़िया से… कैसे बना आशियाना ? बोली-भरनी पड़ती है उड़ान बार-बार, तिनका-तिनका उठाने से किया। बजट में सरकार ने विकास का 6 सूत्रीय मॉडल पेश किया। शिक्षा और उद्योग पर जोर दिया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button